Loading... NEW!

Sukanya Samriddhi Yojana: ₹3,000 जमा करने पर मिलेंगे 16 लाख 62 हजार रुपए, सिर्फ इतने दिनों में

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना खास बेटियों के लिए शुरू की गई हैं। जिसमें लड़की के माता-पिता निवेश करके अच्छा खासा रिटर्न (Return) प्राप्त कर सकते हैं। जी हां दोस्तों आपको काफी तगड़ा रिटर्न मिलता हैं। 

क्योंकि, आपको सुकन्या समृद्धि योजना (SSY Scheme) में निवेश करने पर 8.20 प्रतिशत सालाना ब्याज दर मिलता हैं। अगर मेच्योरिटी पीरियड की बात की जाए तो आपको इसमें 15 साल तक निवेश करना होता है और 21 साल बाद आपका अकाउंट परिपक्व (Mature) हो जाता है। 

ध्यान दीजिए इस स्कीम का खाता उसी बच्ची के नाम पर खोला जा सकता हैं, जिनकी उम्र न्यूनतम 1 साल और अधिकतम 10 साल तक हैं। 10 साल से अधिक आयु वाली लड़कियों को खाता खोलने की अनुमति नहीं दी गई हैं। अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतू आर्टिकल अंत तक पढ़ें।

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना 

दरअसल, सुकन्या समृद्धि योजना को केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा हैं। इसमें आपको सालाना पैसे जमा करने होते हैं, जिसके बाद आपको आपके द्वारा जमा किए गए पैसे और ब्याज मिलाकर टोटल अमाउंट दी जाती हैं। इसमें आप न्यूनतम राशि 250 रुपए जमा कर सकते हैं।

वहीं आप सालाना 1.50 लाख तक पैसे जमा कर सकते हैं। मान लीजिए निवेश करते समय अगर आपकी बेटी की उम्र 1 साल हैं, तो जब आपकी बेटी की 18 साल आयु पूरी हो जाती हैं, तो वह सुकन्या समृद्धि का अकाउंट (Sukanya Samriddhi Account) खुद ऑपरेट कर सकेंगी।

टैक्स छूट के साथ मिलेंगे ये लाभ भी 

इस स्कीम में पैसे जमा करने का फायदा यह हैं कि, आपको मैच्योरिटी पर जितना भी ब्याज मिलेगा, उस पर ₹1 भी टैक्स देने की जरूरत नहीं होती हैं। क्योंकि, आयकर विभाग की धारा 80c के तहत आपको मिलने वाले ब्याज पर 1 लाख 50 हजार रुपए तक की टैक्स में छूट मिलती हैं।

इसके अलावा जब आपकी बेटी की उम्र 18 साल पूरी हो जाती है, तो वह अपनी उच्च शिक्षा के लिए जमा राशि का 50 प्रतिशत तक का पैसा निकाल सकती है और बाकी का पैसा मैच्योरिटी पर मिलता है। वैसे आपको मैच्योरिटी से पहले अकाउंट बंद करने की सुविधा भी मिलती हैं। 

ये हैं सुकन्या समृद्धि योजना की विशेषताएं 

अगर किसी बेटी का जन्म गरीब परिवार में हुआ हैं‌ और ऐसी स्थिति में लड़की के माता-पिता इस योजना में छोटी सी राशि भी निवेश करते हैं, तो उन्हें मैच्योरिटी पर लाखों की रकम मिलती है। इसके अलावा निवेश (Invest) करने पर आपको 8.2 फ़ीसदी के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं। 

मान लीजिए अगर आप अपने बच्चों के नाम पर खाता खुलवाते हैं और उसके बाद गलती से इसमें पैसे जमा नहीं करते हैं, तो आपको सिर्फ जमाने के तौर पर 50 रुपए भरने होते हैं। इस स्कीम में लगातार 15 सालों तक निवेश करते हैं, तो आपको काफी जबरदस्त रिटर्न मिलता हैं।

क्या होनी चाहिए आपकी पात्रता 

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत निवेश ( Investment) करने के लिए माता-पिता देश के नागरिक होने चाहिए। ध्यान दीजिए एक परिवार में से केवल दो लड़कियां ही खाता खोल सकती हैं। आवेदन करते समय आपकी बेटी की आयु 1 से 10 साल के बीच होनी आवश्यक हैं। 

इसके अलावा आपके पास महत्वपूर्ण दस्तावेजों (Documents) के तौर पर बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड एवं पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेजों की जरूरत लगती हैं 

3 हजार रुपए जमा करने पर मिलेंगे 16.62 लाख रुपए 

उदाहरण के लिए अगर आप हर महीने 3 हजार रुपए की बचत करते हैं, तो आपकी 1 साल में 36 हजार रुपए तक की बचत होगी। अगर ऐसे में आप सुकन्या समृद्धि योजना में 15 सालों तक निवेश करते हैं। तो आपको इन 15 सालों में 5 लाख 40 हजार रुपए निवेश करने होंगे। 

इसके बाद आपको 8.20 प्रतिशत सालाना ब्याज के रूप में टोटल ब्याज (Intrest) 11 लाख 22 हजार 619 रुपए मिलेगा। जबकि मैच्योरिटी पर पूरी अमाउंट 16 लाख 62 हजार 619 रुपए मिलेगी।

Leave a Comment

WhatsApp Logo Join